ईशान का जन्म पटना, बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रणव पांडे है वह पेशे से बिल्डर है। ईशान के भाई राज ने, उसे क्रिकेट को अपने कैरियर के रूप में आगे बढ़ाने में उसका समर्थन किया। इनके कोच संतोष कुमार के अनुसार, उसकी प्रतिभा मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों का अपना आदर्श मानते है।
ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से गहरा नाता है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान का पैतृक आवास है। ईशान की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थी। रिटायरमेंट के बाद दादी ने नवादा में ही अपना घर बना लिया। वहीं उनके माता-पिता दवा व्यवसाय से जुड़े रहे। बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए।
हाल में ईशान ने पटना में आलिशान घर बनाया है। दादा इलाहाबाद से कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2008-09 में गया जिले में बिहार अंडर-16 के खिलाड़ियों का चयन हो रहा था। चयन समिति के अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के वरीय स्वतंत्र पत्रकार रवि सिंह थे जिन्होनें पहली बार ईशान किशन का चयन कर उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा से जोड़ा था।
अंतरराष्ट्रीय कैरियर
2022 में श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने टी-20 मुकाबले में 56 बॉल खेलीं और 89 रन बनाए थे जिसके वजह से वो, टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से एक पारी में बतोर विकेट कीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है।
आईपीएल कैरियर
इंडियन प्रीमियर लीग में इन्होंने साल २०१६ में गुजरात लॉयन्स के लिए हुए शुरुआत की थी और २०१७ तक इसी टीम के लिए खेले थे लेकिन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा और अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में इन्होंने महज १७ गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।[9]
2022 इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में ईशान किशन को [[मुम्बई इंडियन्स] ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
Leave a Reply